Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 11, 2012 - 06:00:52 AM


Title - रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बिक रही दूषित सामग्री
Posted by : Mafia on Sep 11, 2012 - 06:00:52 AM

बीना
यदि आप ट्रेनों या प्लेटफॉर्म पर खाद्य सामग्री खरीद रहें हैं तो पहले यह देख लें कि वह ताजी है या नहीं। बीना रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों को बासी खाद्य सामग्री बेची जा रही है, जो उनकी सेहत बिगाड़ सकती है। चलती ट्रेनों में भी तो यही दूषित सामग्री दोगुने दामों में भी बेची जा रही है। इस और रेलवे प्रशासन ने कभी भी कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई।
बीना रेलवे स्टेशन पर बिकने वाले समोसा, कचौड़ी, आलू बड़ा, आमलेट बनने के 24 घंटे बाद तक बेचे जा रहे हैं। रात में तैयार माल दूसरे दिन देर शाम तक बिकता है। कई बार ऐसी सामग्री खाने से बीमार होने की शिकायतें की गईं, किंतु रेलवे प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। दूसरी ओर
स्टेशन पर बिकने वाली हर खाद्य सामग्री के लिए रेल प्रबंधन द्वारा कीमतें एवं मात्रा निर्धारित की हुई है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म, कैंटीन पर रेट लिस्ट भी चस्पा रहती है बावजूद इसके वेंडर तय कीमत से 'यादा दामों पर ट्रेनों में खाद्य सामग्री का विक्रय करते हैं।
एक घंटे तक ही ताजा रहती है सामग्री
खाद्य एवं औषधि प्रशासन निरीक्षक नीलेश शर्मा के अनुसार कोई भी खाद्य सामग्री निर्माण के एक घंटे बाद तक ही ताजी रहती है। उसके बाद वह बासी हो जाती है और उसमें बैक्टीरिया बनने शुरू हो जाते हैं। इसमें पूरी, सब्जी, समोसे या फिर आमलेट भी शामिल हो सकते हैं।
नहीं हो पाती शिकायत