Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 20, 2013 - 18:00:32 PM


Title - रेलवे विद्युत विभाग में चरम पर गुटबाजी
Posted by : railgenie on Jul 20, 2013 - 18:00:32 PM

प्रतापगढ़। रेलवे के विद्युत विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों में गुटबाजी शुरू हो गई है। कर्मचारियों ने यूनियन की शरण ली है तो अधिकारियों ने मंडलीय अधिकारियों को विश्वास में लेने का प्रयास शुरू कर दिया है।
रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारियों व अधिकारियों में ठन गई है। कर्मचारियों ने एक बार फिर से यूनियन के माध्यम से सीनियर डीसीएम को इलेक्ट्रिक फोरमैन के ठीक तरह से पेश न आने की शिकायत की। यूनियन ने भी सीनियर डीसीएम से मिलकर इलेक्ट्रिक फोरमैन को हटाने की मांग की है। उधर इलेक्ट्रिक के अन्य अधिकारियों ने भी अपने उच्चाधिकारियों को कर्मचारियों के काम न करने और नेतागीरी किए जाने की बात से अवगत करा दिया है। काम के दौरान भी यह गुटबंदी खुलकर सामने आ रही है। ड्यूटी के दौरान वह एक दूसरे से आमने-सामने भिड़ने से भी नहीं चूक रहे हैं।