Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Sep 03, 2012 - 18:00:05 PM


Title - रेलवे लाइन का कार्य ठप, पुलिस ने रोका मिट्टी खनन
Posted by : ConfirmTicket on Sep 03, 2012 - 18:00:05 PM

बाह: आगरा-इटावा वाया बटेश्वर निर्माणाधीन रेल लाइन का कार्य ठप हो गया है। पुलिस ने मिट्टी के खनन पर रोक लगा दी है। इन हालात में ठेकेदार असमंजस की हालत में है।

विदित हो निर्माणाधीन आगरा-इटावा वाया बटेश्वर रेल लाइन पर जैतपुर थाना क्षेत्र में मिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। बताया गया है कि कमतरी, चौबे का पुरा गांव क्षेत्र से मिट्टी का खनन हो रहा है। कर्मचारियों के अनुसार, जिस जगह से मिट्टी का खनन किया जा रहा है, वह खेत किसान का है तथा उससे मिट्टी को पैसों के द्वारा खरीदा जा रहा है। आरोप है कि जैतपुर सुविधा शुल्क की मांग कर रही है। न देने पर मिट्टी खनन नहीं होने दे रही तथा ट्रैक्टर और जेसीबी को थाने में खड़ा करा लिया है। इससे रेलवे लाइन का कार्य ठप हो गया है। ठेकेदार का कहना है कि मिट्टी किसान के खेत से लाई जा रही है। एसओ जैतपुर का कहना है कि जेसीबी व ट्रैक्टर चालक मिट्टी खनन की परमीशन नहीं दिखा सके हैं। अगर इनके पास परमीशन होगी, तभी कार्य होने देंगे।

-------

ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप

बाह: एसओ जैतपुर की कार्यप्रणाली से जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप है। ट्रैक्टर चालकों का कहना है कि वे अपने खेत से मिट्टी उठाने का कार्य कर रहे हैं और अपनी ही जगह का भराव किया जा रहा है। फिर भी एसओ कार्य नहीं करने दे रहे हैं।