Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 28, 2012 - 03:19:43 AM


Title - रेलवे, रोडवेज को एक करोड़ का नुकसान
Posted by : irmafia on Jul 28, 2012 - 03:19:43 AM

-------रोडवेज और जंक्शन पर पसरा सन्नाटा
*********बसें मौजूद मगर यात्री रहे नदारद
************
बरेली: सोमवार से लगे क‌र्फ्यू के कारण रेलवे और रोडवेज को अब तक लगभग एक करोड़ रुपयों का नुकसान हो चुका है। सख्ती की वजह से यात्री रोडवेज बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। क‌र्फ्यू में छूट न होने से बृहस्पतिवार को पुराने रोडवेज स्टैंड पर बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। सेटेलाइट बस स्टेशन से सभी दिशाओं में सौ बसों का संचालन किया गया। सवारियां न होने से सीतापुर रूट पर बस का राजस्व सात हजार से घटकर बमुश्किल 1800 रुपये रह गया है। इसी तरह जयपुर रूट की बस जो 22 हजार में आती-जाती थी, महज आठ हजार में आई। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र की सभी डिपो से आमतौर पर रोजाना की आय लगभग 30 लाख रुपये है। यह आय इस समय बमुश्किल दस लाख रह गई है। क‌र्फ्यू वाले दिन से अब तक रोडवेज को लगभग 90 लाख का रुपया घाटा हो चुका है। जंक्शन पर भी सन्नाटा पसरा है। जो कुछ यात्री हैं, वे आसपास के ही हैं। रेलवे के शहर में बने सातों बुकिंग काउंटर भी बंद हैं। जंक्शन के काउंटर पर जहां अब तक रोजाना लगभग 18 हजार टिकट बिकते थे, अब मुश्किल से दस हजार बिक रहे हैं। अधिकारियों की कार से पहुंच रहा स्टाफ पास न मिलने से रोडवेज कर्मचारी परेशान हैं। सभी ड्यूटी आने से मना कर रहे हैं। बसों का संचालन करने के लिए अधिकारी अपनी कारों से चालक और परिचालकों को घरों से बुलवा रहे हैं।