| Indian Railways News => | Topic started by Jitendar on Jun 30, 2013 - 19:30:05 PM |
Title - रेलवे रिजर्वेशन के लिए 139 व 5676714 पर SMS करेंPosted by : Jitendar on Jun 30, 2013 - 19:30:05 PM |
|
|
मुम्बई. टिकट खिड़कियों के सामने लगने वाली कतारों को छोटी करने के इरादे से रेल प्रशासन ने एक जुलाई से एसएमएस के जरिए आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरु करने का ऐलान किया है, जिसके सामान्य मोबाईल फोन से भी 139 पर डिटेल एसएमएस कर टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी. इसके लिए मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी नहीं है. बुकिंग के बाद मोबाइल पर आए कंफर्मेशन एसएमएस को वैध परिचय पत्र के साथ टिकट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा. |