Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 11, 2012 - 12:00:34 PM


Title - रेलवे राजभाषा सप्ताह समारोह 14 से
Posted by : riteshexpert on Sep 11, 2012 - 12:00:34 PM

रेलवे राजभाषा सप्ताह समारोह 14 से
शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे राजभाषा विभाग के तत्वावधान में 14 से 25 सितंबर तक राजभाषा सप्ताह मनाया जाएगा। संबंधित सभी कार्यक्रम रेलवे अधिकारी क्लब और स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार मुख्य राजभाषा अधिकारी एचके अग्रवाल की अध्यक्षता में 14 को क्लब के बैडमिंटन हाल में सांय 5 बजे से महाप्रबंधक के संदेश का लोकार्पण व चयनित नाटक का मंचन किया जाएगा। 17 को पूर्वाह्न 11. 30 बजे उप मुख्य राजभाषा अधिकारी संजय यादव के नेतृत्व में क्विज प्रतियोगिता, 18 को दिन के 11. 30 बजे से संरक्षा संगोष्ठी, 19 को कबीर दास पर साहित्यिक गोष्ठी, 20 को हृदय रोग कारण व बचाव संबंधी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन 25 सितंबर को सायं 5 बजे से रेलवे स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में महाप्रबंधक वे रामचंद्रन की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और पुरस्कार वितरण आयोजित होगा। मेल गाडि़यों में लगेंगे अतिरिक्त कोच शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 4 जोड़ी मेल गाडि़यों में विभिन्न तिथियों और स्टेशनों से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार 15018 गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस में 11 को गोरखपुर से तथा 15017 एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस में 13 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, 15023 गोरखपुर- यशवंतपुर एक्सप्रेस में 11 को गोरखपुर से तथा 15024 यशवंतपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस में 13 सितंबर को यशवंतपुर से शयनयान श्रेणी के एक- एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 12541 गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस में 12 को गोरखपुर से तथा 12542 एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस में 14 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी के दो- दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।