Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 16, 2013 - 17:56:33 PM


Title - रेलवे में होंगी 1.60 लाख नियुक्तियां
Posted by : puneetmafia on Sep 16, 2013 - 17:56:33 PM

रेल राज्य मंत्री अधीर चौधरी ने रविवार को कहा कि रेलवे जल्दी ही बड़े पैमाने पर नियुक्तियां करेगी. चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, रेलवे में रिक्तियों को भरने के लिए हम जल्दी ही 1.60 लाख लोगों की भरती करेंगे.
संवाददाताओं द्वारा यह पूछने पर कि तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी द्वारा घोषित कई परियोजनाएं अब तक शुरू नहीं हो पायी हैं, चौधरी ने कहा कि ममता द्वारा घोषित अधिकतर परियोजनाएं सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल में थीं. लेकिन, हमें ऐसे मॉडल की परियोजनाएं के लिए कोई कंपनी नहीं मिल रही है.
अगर हमें इन परियोजनाओं के लिए लोग या कंपनियां मिल जाएं, तो हम इन परियोजनाओं को शुरू कर देंगे.
चौधरी ने कहा कि रेलवे ने जलपाईगुड़ी जिले में दोआर जंगल से गुजरने वाली ट्रेनों की गति कम कर दी है. इस क्षेत्र में ट्रेनों की चपेट में आने से कई हाथियों की मौत हो चुकी है.