Indian Railways News => Topic started by greatindian on Oct 22, 2012 - 15:30:35 PM


Title - रेलवे में चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
Posted by : greatindian on Oct 22, 2012 - 15:30:35 PM

जागरण संवाद केंद्र, चरखी दादरी : रेलवे का सामान चोरी करने व चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दादरी रेलवे आरपीएफ ने चोर व कबाड़ी को गिरफ्तार कर आज भिवानी अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ चौकी इंचार्ज मानसिंह मीणा ने बताया कि शुक्रवार को दादरी रेलवे ओवरब्रिज के पास से एक युवक ने रेलवे का कुछ सामान चोरी कर लिया था। देर सांय इस संबंध में आरपीएफ ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करते हुए साल्हावास निवासी अमर सिंह को गिरफ्तार किया। अमर सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी किया हुआ सामान दादरी के ही एक कबाड़ी विशंभर को 1800 रुपये में बेचा है। टीम ने कबाड़ी के पास से खरीदा गया चोरी का सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आज सुबह भिवानी न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को 5-5 हजार रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया।