Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Sep 10, 2018 - 12:45:28 PM


Title - रेलवे में खानपान की जांच करेगी निजी एजेंसी
Posted by : RailEnquiry Admin on Sep 10, 2018 - 12:45:28 PM

अब अन्य एजेंसी के सदस्य ट्रेनों में खानपान के रखरखाव पर नजर रखते हुए नजर आएंगे | आईआरसीटीसी ने यात्रियों से लगातार मिल रही शिकायतों को काम करने के लिए नयी व्यवस्था लागू करने जा रही है | गौरतलब है की आईआरसीटीसी की लगातार जांच के बावजूद पेंट्रीकार व स्टेशनों के स्टॉल, कैंटीन व रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत कम नहीं हो रही हैं।

2017  में रेलवे ने थर्ड पार्टी को खाने पीने का जिम्मा सौंपने की योजना बनाई थी | परन्तु अभी भी हर जगह ये योजना लागू न हो पाने के कारण रेल अधिकारी कई जगह जांच करते आ रहे हैं | टाटानगर के खानपान निरीक्षक आरएन मिश्रा ने हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के पेंट्रीकार का निरीक्षण किया था। सूत्रों के अनुसार, टाटानगर से बिलासपुर तक पेंट्रीकार में जांच के दौरान खाद्य सामग्री में कई तरह की खमियां मिली थीं।

-HINDI-