Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jul 16, 2013 - 20:00:14 PM


Title - रेलवे में इस साल एक लाख पदों पर होगी भर्ती, कैलेंडर हो रहा है तैयार
Posted by : Mafia on Jul 16, 2013 - 20:00:14 PM

अजमेर। रेलवे बोर्ड ने इस साल ग्रुप डी के एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। रेलवे बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष (सीआरबी) अरुणेंद्र कुमार ने बताया कि भर्ती कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। अरुणेंद्र कुमार सोमवार को अजमेर आए। उन्होंने रेलवे स्टेशन एवं कारखानों का निरीक्षण किया। 

रेलवे स्टेशन पर सीआरबी अरुणेंद्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि रेलवे में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी 16 जोन में करीब एक लाख ग्रुप डी की भर्ती की जाएगी। कैलेंडर ईयर में दिसंबर तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। प्रत्येक जोन में 6250 पदों पर भर्ती होगी।

अजमेर जोन में सिग्नल, वर्कशॉप, लोको व कैरिज कारखाना, भंडार, इलेक्ट्रिक, अस्पताल, स्टेशन, ट्रैफिक, मंडल कार्यालय और लेखा कार्यालय में ग्रुप डी के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। हालांकि इस भर्ती से अजमेर को कुछ खास फायदा नहीं होगा। अजमेर में उक्त विभागों को महज 625 पद ही मिल पाएंगे।