| Indian Railways News => | Topic started by railenquiry on Jun 23, 2013 - 09:01:11 AM |
Title - रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने मांगा जवाबPosted by : railenquiry on Jun 23, 2013 - 09:01:11 AM |
|
|
टाटानगर रेलवे प्लेटफार्म पर अनुसूचित जाति के छात्र व सफाई कर्मचारी को आरपीएफ और जीआरपीएफ द्वारा पीटे जाने के मामले को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने संज्ञान में लेते हुए मामले से जुड़े संबंधित अधिकारी को चार सप्ताह के अंदर एनएचआरसी (नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन) को रिपोर्ट करने को कहा है। उक्त बातें झारखंड ह्यूंमैन राइट्स के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने साकची स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि चेन छिनतई की घटना में बेकसूर छात्रों तथा रेलवे के दो सफाई कर्मियों को बेरहमी से पीटना आरपीएफ और जीआरपीएफ की हरकत को दर्शाता है। ऐसे में इन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। |