| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Sep 15, 2013 - 04:00:10 AM |
Title - रेलवे बोर्ड के फरमान पर ट्रेनों की चेकिंगPosted by : puneetmafia on Sep 15, 2013 - 04:00:10 AM |
|
|
बरेली: रेलवे बोर्ड ने बेटिकट रेल सफर करने वालों पर लगाम कसने को दो दिन चेकिंग के निर्देश दिए है। जिसके चलते शुक्रवार को सीआइटी आरएस श्रीवास्तव, टीटीई विनोद सोनकर, विशाल शर्मा की टीम ने उत्तर रेलवे की ट्रेनों में चेकिंग की। इस दौरान तमाम बेटिकट यात्री टीम देख स्टेशनों पर उतर कर भाग गए। इसके साथ ही कुछ बेटिकट छात्राओं को हिदायत देकर टीम ने छोड़ दिया। इसके अलावा रेल मजिस्ट्रेट टीम ने भोजीपुरा, आटामांडा, देवरनियां,रामगंगा और दोहना स्टेशनं पर ट्रेनों की चेकिंग की। इस दौरान 11 बेटिकट यात्रियों को हिरासत में लेकर जुर्माना वसूल किया। उधर, आरपीएफ ने सिटी स्टेशन पर चेकिंग कर 13 लोगों को हिरासत में लिया। यह लोग ट्रेनों के लगेज, महिला कोच में यात्रा करने के साथ ही स्टेशन परिसर में धूम्रपान कर रहे थे। |