Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 20, 2012 - 20:00:06 PM


Title - रेलवे बोर्ड का आदेश टीटीई को पड़ा महंगा
Posted by : Mafia on Aug 20, 2012 - 20:00:06 PM

रेलवे बोर्ड के आदेश का अनुपालन कराना सोनपुर डिविजन के एक चीफ टीटीई को महंगा पड़ा है। ट्रेन के एसी थ्री बोगी में सफर कर रहे यात्री ने पहचानपत्र मांगे जाने पर आक्रोशित होकर टीटीई के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है। जिसके आधार पर सोनपुर डिविजन के सीनियर डीसीएम ने रविवार को मौखिक आदेश पर टीटीई को निलंबित कर दिया। सीनियर डीसीएम के मौखिक आदेश पर मुजफ्फरपुर के मुख्य चल टिकट निरीक्षक महेश सिंह ने रविवार को उस टीटीई को बकायदा निलंबन का मेमो थमा दिया है। एसी बोगी में यात्रा करने वाले सामान्य यात्रियों से भी पहचानपत्र दिखाने संबंधी रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश का अनुपालन उसे महंगा पड़ गया।

मिली जानकारी के मुताबिक गत 16 अगस्त को कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस के एसी थ्री बोगी संख्या बी वन के 48 और 56 नंबर बर्थ पर अजय विश्वकर्मा नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के खुलने के बाद ड्यूटी पर तैनात टीटीई वीपी सिंह ने जब उनसे टिकट दिखाने को कहा तो वह यात्री झल्ला उठा और अनाप-शनाप बकने लगा। जब टीटीई ने उससे रेलवे बोर्ड के नियम का हवाला देते हुए उससे पहचानपत्र की मांग की तो वह आपे से बाहर हो गया। टीटीई श्री सिंह का कहना है कि काफी जद्दोजहद के बाद जब उसने अपना पहचानपत्र दिखाया तो उसमें जो