Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 24, 2012 - 21:20:36 PM


Title - रेलवे पुलिस ने हटाया अतिक्रमण 9500881
Posted by : riteshexpert on Jul 24, 2012 - 21:20:36 PM

हिसार, वरिष्ठ संवाददाता : रेलवे पुलिस ने सिवानी-बागड़ रेलवे लाइन के आसपास बने अवैध निर्माण हटाए। सोमवार की चली इस कार्रवाई के दौरान रेलवे की जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने पुराने मालगोदाम के पास बनी नाजायज झोपड़ियों को हटाया।

इससे पूर्व पुलिस ने चार किलोमीटर तक बने नाजायज निर्माण हटाए थे, परंतु इस मुहिम के बाद लोगों ने फिर झोपड़ियां बनानी शुरू कर दी। रेलवे अधिकारियों ने औचक निरीक्षण करने के बाद रेलगाड़ियों के आवागमन में हादसों की आशंका पर अतिक्रमण के आदेश दिए। इस बारे में आरपीएफ पुलिस ने बताया कि बीकानेर मंडल से मिले आदेशों अनुसार यह कार्रवाई की गई। पिछले काफी समय से बीकानेर मंडल ने अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस देते हुए अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत से अतिक्रमण हटाए जाने के आदेश के बाद भारी पुलिस बल व डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इसके बाद लोगों ने दोबारा अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान घरों के आगे रेलवे हद में बाड़े, पशु बांधने के स्थान, छप्पर आदि भी गिराए गए। पुलिस का कहना है कि रेलवे के गेट नंबर चार तक कार्रवाई करते हुए रेलिंग लगाकर नाजायज रास्ता बंद कर दिया गया है।