Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 20, 2016 - 22:14:17 PM


Title - रेलवे ने शुरू किया पहला "हैपिनेस जंक्शन"
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 20, 2016 - 22:14:17 PM

पूर्व मध्य रेलवे में आने वाले सोनपुर रेलवे स्टेशन पर एक अपने तरह के ‘हैपिनेस जंक्शन’ की शुरुआत हुई है। ‘हैपिनेस जंक्शन’ मी स्टेशन पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के लिए किताबों के साथ साथ विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। साथ में ही बच्चों के लिए विशेषकर अलग से ‘किड्स जोन’ बनाया गया है, जहां विभिन्न तरह के खिलौने छोटे बच्चों के लिए उपलभ्द कराये गए हैं।
‘हैपिनेस जंक्शन’ में स्टेशन पे ही टीवी का भी प्रबंध है। इन सभी सुविधाओं के साथ ये भी कहा गया है कि इस पहल के तहत जो लोग सक्षम हैं वे अपने कपडे दान दे सकते हैं, जो जरूरतमंदों द्वारा उपयोग किये जा सकेंगे। मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर, मनोज कुमार अग्रवाल ने ‘हैपिनेस जंक्शन’ का उद्घाटन किया और कहा की ये सभी रेल खंडों में अपनी तरह का पहला हैप्पीनेस जंक्शन है।
ईसीआर ने अपने बयान में ये भी कहा की सभी यात्रियों के अनुसार पढ़ने के जर्नलों के साथ साथ किताबों का समृद्ध संग्रह है। मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी ऐसी सुविधाएं जल्द ही दी जाएंगी।