| रेलवे ने विभिन्न रेलगाड़ियों के 1400 डिब्बों में जैव-शौचालयों का की व्यवस्था की है by railenquiry on 30 August, 2013 - 04:00 AM | ||
|---|---|---|
railenquiry | रेलवे ने विभिन्न रेलगाड़ियों के 1400 डिब्बों में जैव-शौचालयों का की व्यवस्था की है on 30 August, 2013 - 04:00 AM | |
यात्रियों को स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करने के प्रति अपनी वचनबद्धता का निर्वाह करते हुए भारतीय रेलवे ने विभिन्न रेलगाड़ियों के 1400 डिब्बों में 3800 जैव शौचालयों की व्यवस्था की है। चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में जैव शौचालयों की व्यवस्था के कार्य में तेजी से प्रगति हुई है। इस दौरान जितनी संख्या में डिब्बों में जैव शौचालाय चालू किए गए हैं, उतने पिछले तीन वर्ष में चालू किए गए थे। यह प्रयोग सबसे पहले जनवरी, 2011 में ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस में किया गया था। इस्तेमालकर्ताओं से अच्छी फीडबैक मिलने के बाद यात्री डिब्बों में जैव शौचालयों के रख रखाव के काम में तेजी लाई गई। | ||