Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 10, 2013 - 05:59:11 AM


Title - रेलवे ने दो कर्मियों को किया पुरस्कृत
Posted by : Mafia on Aug 10, 2013 - 05:59:11 AM

रेलवे के अंबाला डिवीजन ने वीरवार को सीनियर टिकट एग्जामिनर ज्योति प्रसाद (सीटीआइ /लाइन/ सहारनपुर) को उत्कृष्ट कार्य के लिए 'मैन ऑफ द मंथ' के पुरस्कार से सम्मानित किया है। ज्योति प्रसाद ने ड्यूटी के दौरान न सिर्फ बिना टिकट यात्रा करने वाले बल्कि सामान का भाड़ा नहीं चुकाने वालों पर भी नकेल कसी। ज्योति प्रसाद ने नियम उल्लंघन के दोषी यात्रियों से 9 लाख 61 हजार 480 रुपये जुर्माना भी जुटाया जोकि एक रिकार्ड है।
इसी क्रम में रेलवे के अंबाला मंडल ने खेल वर्ग में विशिष्ट उपलब्धि के लिए आफिस क्लर्क (इंजीनियरिंग विभाग) बलिंदर सिंह को स्पो‌र्ट्स मैन आफ द मंथ पुरस्कार के लिए चुना है। बलिंदर सिंह ने सिंकदराबाद में हाल ही में हुई आल इंडिया रेलवे पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2013-14 में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा चैंपियनशिप में भी पहला स्थान हासिल किया है।