Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 17, 2017 - 09:29:33 AM


Title - रेलवे ने देश का पहला विस्टाडोम कोच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पेश किया
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 17, 2017 - 09:29:33 AM

रेलवे ने देश में पहली बार ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच पेश किया है | रविवार को विशाखापत्तनम - किरान्दुल ट्रेन में यह कोच लगाया जाएगा | इस कोच से बाहर का नजारा देखा जा सकता है| रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भुवनेश्वर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये ट्रेन को रवाना किया|
विस्टाडोम कोच वातानुकूलित है और इसे खासतौर पर डिज़ाइन किया गया है | इसके बारे में यह दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय रेलवे में अपनी तरह का पहला है | इसमें शीशे की बड़ी - बड़ी खिड़कियां हैं और एक अवलोकन लाउन्ज है | 3.38 करोड़ रूपए की लागत से बना 40 सीट वाले कोच की खासियत यह है कि इसमें लगी सीटें 360 डिग्री तक घूम सकती हैं | इस कोच की छत पर भी कांच लगा है| इसके दरवाजे स्वतः सरकने वाले हैं | इस कोच के यात्री विशाखापत्तनम से अराकू घाटी पर्वत स्टेशन के बीच के 128 किलोमीटर लम्बे रस्ते का शानदार नजारा देख सकते हैं | इस मौके पर प्रभु ने कहा कि विस्टाडोम कोच देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शामिल किया जा रहा है |
-HINDI-