Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Jul 30, 2013 - 00:00:22 AM


Title - रेलवे ने दी सौगात, लुधियाना-दिल्ली शताब्दी अब सातों दिन दौड़ेगी
Posted by : Jitendar on Jul 30, 2013 - 00:00:22 AM

सप्ताह में चार दिन चलने वाली लुधियाना-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अब सातों दिन चलेगी। जींद रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव भी होगा।

यह घोषणा रेलमंत्री मल्लिकाजरुन खड़गे ने की। उन्होंने रविवार को यहां पुरानी आईटीआई मैदान में रोहतक-गोहाना-पानीपत रेलवे लाइन के रेल बाईपास के शिलान्यास के बाद जनसभा संबोधित की।

रेलमंत्री ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री ऑस्कर फर्नाडीस, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और स्थानीय सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में लगभग 181 करोड़ की परियोजना की आधारशिला रखी।