Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Jul 29, 2013 - 18:01:01 PM


Title - रेलवे नहीं लेती सबक 10603920
Posted by : AllIsWell on Jul 29, 2013 - 18:01:01 PM

चालू वर्ष में पहले सात माह ट्रेन हादसों के नाम रहे। विडंबना यह है कि इन हादसों से रेलवे ने कोई सीख नहीं ली और न ही इन्हें रोकने के लिए कोई पहल की। दोषी पाए जाने वाले रेल अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की बजाए कुछ ही दिनों में उन्हें बहाल कर हादसे को भुला दिया गया।
हर रेलवे हादसे के दौरान भारतीय रेलवे को लाखों रुपयों का नुकसान होता है। इसी के साथ यात्रियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर हादसे के बाद रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है और ट्रेन के पटरी पर चढ़ाए जाने के बाद ही यातायात सुचारु होता है। हर रेलवे हादसे के बाद जांच के आदेश दिए जाते हैं, जिसमें रेलवे की ऑपरेटिंग, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को शामिल किया जाता है। दोषी कर्मचारियों को हादसे का जिम्मेदार भी ठहराया जाता है, परंतु जब सजा देने की बात आती है तो कुछ दिनों तक सस्पेंड रहने के बाद उन्हें फिर बहाल कर दिया जाता है। जम्मू रेलवे स्टेशन में होने वाले अक्सर रेल हादसे मानवीय भूल के कारण ही हुए हैं। कांटों की समय पर मरम्मत न होना, चालक द्वारा सिग्नल को नजरअंदाज करने से होने वाले हादसों पर अंकुश नहीं लग रहा।
----------
वर्ष 2013 में हुए ट्रेन हादसे
27 जुलाई इंजन पटरी से उतरा
12 जून जम्मू-बांद्रा पटरी से उतरी
26 मई दो ट्रेनों में लगी आग
24 अप्रैल इंजन पटरी से उतरा
17 जनवरी माल गाड़ी सिक लाइन में पटरी से उतरी