Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 17, 2012 - 15:19:06 PM


Title - रेलवे ट्रैक किनारे लगेंगे 7 हजार पौधे - 7 thousand trees along the railway track will
Posted by : nikhilndls on Jul 17, 2012 - 15:19:06 PM

रेलवे लाइनों के किनारे के गंदगी भरा नजारा जल्द ही खूबसूरत हरियाली में बदल जाएगा। इसके लिए रेलवे के मेंटिनेंस विभाग ने फरीदाबाद सेक्शन के लिए योजना तैयार की है, जिसके तहत फरीदाबाद सेक्शन में रेलवे लाइन के किनारे खाली पड़ी जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे। अपने प्लान को अमलीजामा पहनाते हुए विभाग ने सोमवार को पौधों की लिस्ट जिला वन विभाग को सौंप दी। वहीं, जिला वन विभाग ने पौधे फ्री में देने के लिए हामी भर ली है।

नॉर्दर्न रेलवे के प्रवक्ता ए. एस. नेगी ने बताया कि इस काम को 2 फेज में किया जाएगा। पहले चरण में सभी 7 हजार पौधे बुढि़या नाले से बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन तक लगाए जाएंगे। वहीं, दूसरे फेज में बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से पलवल तक पौधे लगाए जाएंगे, जिसके लिए पलवल नर्सरी को अलग से लिस्ट भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि कि वन विभाग से पौधे मिलते ही उन्हें लगाने का काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि फरीदाबाद सेक्शन में इस वक्त रेलवे लाइन के किनारे गंदगी के ढेर के अलावा कुछ नहीं है, जबकि यह रूट पर्यटकों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यहां से पैलेस ऑन वील्स और महाराजा एक्सप्रेस जैसी स्पेशल टूरिस्ट टे्रनें फरीदाबाद से होकर गुजरती हैं। ऐसे में रेलवे लाइन के किनारे गंदगी भरे नजारे से पर्यटकों में रेलवे के प्रति नकारात्मक इमेज बनती है, जिसके बाद मेंटिनेंस विभाग ने रेलवे लाइन के किनारे पौधे लगाने फैसला लिया है।

कौन-कौन से पौधे लगेंगे-
-----
पौधे संख्या
-----
नीम 2000
जामुन 1000
वोगनविलिया 2000
ढाक 1000
गुलमोहर 1000