Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 29, 2013 - 14:59:52 PM


Title - रेलवे टीम ने लिए ब्रेडपकोड़ा, चाय के नमूने 10603994
Posted by : puneetmafia on Jul 29, 2013 - 14:59:52 PM

अलीगढ़ : स्टेशन पर खानपान का स्तर लगातार गिर रहा है। इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अफसरों की टीम ने न सिर्फ स्टॉल पर बल्कि कई वेंडरों के ब्रेड पकोड़ा, पानी एवं चाय आदि के नमूने लिए।
मंडलीय यातायात प्रबंधक राजेंद्र कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में स्टेशन अधीक्षक एके शुक्ला, सीएमआइ संजय शुक्ला के अलावा अन्य रेलवे के अधिकारी मौजूद थे। इन अधिकारियों की टीम ने चाय की दुकान, पानी की बोतल के अलावा ब्रेड पकोड़ा एवं सेंडविच आदि के सात नमूने लिए और जांच के लिए इलाहाबाद मंडल कार्यालय में स्थित प्रयोगशाला में भिजवा दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि खाद्य सामग्री स्टेशन पर किस स्तर की बेची जा रही है। बता दें कि स्टेशन पर न सिर्फ खाद्य सामग्री बल्कि ट्रैक से गंदी पानी की खाली बोतल उठाकर उसमें स्टेशन की टोटियों का पानी भरकर मुसाफिरों को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इस पर रेलवे अफसरों का कोई अंकुश नहीं है।