Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Jun 23, 2013 - 15:30:42 PM


Title - रेलवे टिकट खिड़की पर सीआईबी का छापा
Posted by : AllIsWell on Jun 23, 2013 - 15:30:42 PM

मुंबई में तत्काल टिकट रैकेट के पर्दाफाश के बाद चौकन्ना रेलवे प्रशासन की नजर अब टिकट खिड़कियों की ओर घूम गई है। तत्काल टिकट की स्थिति जानने के लिए लखनऊ की एक सेंट्रल इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम ने दस बजे छापा मारा। टीम ने तत्काल टिकट काटने वाले कर्मियों से पूछताछ की। सब कुछ सामान्य मिलने के बाद टीम वापस लौट गई।
दस बजे जैसे ही तत्काल की रेलवे टिकट खिड़की खुली वैसे ही सीआईबी की टीम निरीक्षक अमरनाथ की अगुवाई में छापा मार दिया। औचक छापामारी से यहां हड़कम्प मच गया। टीम ने लाइन में खड़े लोगों से भी पूछताछ की। करीब एक घंटे तक गहन छानबीन के बाद सब कुछ सामान्य मिलने के बाद टीम वापस लौट गई।
चीफ आरक्षण अधिकारी राम सजन ने बताया कि टीम ने एक एक आरक्षण के तत्काल टिकटों की जांच की। सब कुछ सामान्य पाया गया। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान टिकट देने में कहीं कोई दिक्कत नहीं आई।