Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 31, 2012 - 00:00:05 AM


Title - रेलवे चंद गरीबों को दे पाया 'इज्जत' 9614165
Posted by : riteshexpert on Aug 31, 2012 - 00:00:05 AM

सहारनपुर: रेल मंत्रालय के गरीब मजदूरों को साधारण किराए पर मासिक पास 'इज्जत' देने की योजना परवान नहीं चढ़ पायी है। इस योजना में रेलवे को अब गरीब ही नहीं मिल रहे हैं। दरअसल, जटिल प्रक्रिया के नाते ऐसा हो रहा है।

रेलमंत्री ममता बनर्जी ने तीन वर्ष पूर्व देश के उन गरीबों को 25 रुपए में 100 किमी. यात्रा करने के लिए 'इज्जत' पास जारी करने की घोषणा की थी जो कि काम की तलाश में प्रतिदिन दूसरे शहरों में जाते हैं। रेल विभाग ने पास जारी भी करने शुरू कर दिए थे, लेकिन अरसे बाद भी आज तक मात्र उंगुली पर गिने जाने वाले 'इज्जत' पास ही जारी हो पाए हैं।

-----------------------