Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Aug 20, 2013 - 15:57:08 PM


Title - रेलवे घूस कांड : सिंगला समेत छह आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
Posted by : Jitendar on Aug 20, 2013 - 15:57:08 PM

रेलवे बोर्ड में सदस्य नियुक्त कराने के नाम पर 10 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के मामले में तत्कालीन रेलमंत्री पवन बंसल के भाजे विजय सिंगला समेत छह आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। सोमवार को न्यायायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष जज स्वर्णा कांता शर्मा की अदालत पेश किया गया था। अदालत ने मामलेमें आरोपी विजय सिंगला, रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य महेश कुमार, एमवी मुराली कृष्णन, आरोपी सीवी वेणुगोपाल व दो अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी है। मामले में कुल दस आरोपियों में से चार अभी जमानत पर है।
उल्लेखनीय है कि सीबीआइ ने दो जुलाई को दायर आरोप पत्र में महेश कुमार, विजय सिंगला व आठ अन्य को आरोपी बनाया था। सीबीआइ का आरोप है कि सिंगला ने महेश कुमार से दस करोड़ रुपये मागे थे, ताकि उसे सदस्य (इलैक्ट्रिकल) नियुक्त किया जा सके। दोनों के बीच तय हुआ था कि पाँच करोड़ रुपये नियुक्ति से पहले और पाच करोड़ बाद में दिये जाएंगे। रिश्वत की किस्त के रूप में तीन मई को सिंगला ने 90 लाख रुपये लिए थे।