Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 04, 2013 - 17:59:14 PM


Title - रेलवे: गैंगमैनों को उनका हक दिलाकर रहेंगे
Posted by : riteshexpert on Sep 04, 2013 - 17:59:14 PM

रेलवे: गैंगमैनों को उनका हक दिलाकर रहेंगे
सागर -!- रेलवे इंजीनियर विभाग के गैंगमैनों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लॉइज यूनियन ने सहायक मंडल अभियंता ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने गैंगमैनों को लारजेस स्कीम, कैडर स्ट्रक्चर,वेतन वृद्धि लाभ दिलाने की बात कही।
करीब 1 घंटे चले प्रदर्शन के दौरान यूनियन के जोनल अध्यक्ष कामरेड हुसैन बख्श व सचिव नवीन तिवारी ने रेलवे कर्मचारियों को संबोधित किया। मांगों में मुख्य रूप से लारजेस स्कीम के तहत सेवानिवृत्त होने वाले गैंगमैनों का सेटलमेंट, बैंक से वेतन पाने वाले गैंगमैन को अतिरिक्त समय देने, महिला कर्मचारियों की अलग यूनिट बनाने, उन्हें कठिन व रात्रि कार्य से छूट देने, कैडर स्ट्रक्चर का लाभ देने, अतिरिक्त वेतन वृद्धि के एरियर्स का भुगतान, बैंक में वेतन समय से पहुंचाने, एमएसीपी का लाभ तुरंत देने, इमरजेंसी में दो दिन की छुट्टी देने का प्रावधान, एसआर की प्रति गैंगमैनों को उपलब्ध कराने, धुलाई भत्ता देने, एनएचए का भुगतान उसी माह के वेतन में करने आदि मांगे शामिल हैं। प्रदर्शन संदीप तिवारी, महेंद्र कुर्मी, राजेश पटेल, मनोज पांडे, रोशनी, भागवती देवी, सपना जैन, मनोज प्रजापति, मजीद खां, अनवर खां, श्रीराम, भोलाराम, हजारी लाल, प्रवीर देवनाथ, संजीव, आरएस पांडे, निरंजन आदि शामिल थे।