Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jun 26, 2013 - 12:01:05 PM


Title - रेलवे के विस्तारीकरण में बजट का ब्रेक
Posted by : railenquiry on Jun 26, 2013 - 12:01:05 PM

बुंदेलखंड के पिछड़ेपन को रेलवे भी अपनी योजनाओं से दूर नहीं कर पाया। मानिकपुर से झांसी व कानपुर को इलेक्ट्रिक लाइन से जोड़ने व दोहरीकरण के लिए सालों पहले सर्वे हो चुका था लेकिन बजट न मिलने के कारण यह कार्य अभी भी अधर में लटका है। ट्रेनों की संख्या बढ़ने से अब ट्रैफिक दबाव भी बढ़ गया है।
उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले मानिकपुर-झांसी के बीच की दूरी करीब 300 किमी. है जबकि मानिकपुर से कानपुर की लंबाई लगभग ढाई सौ किमी. है। इन दोनों लाइनों पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाने के लिए पिछले वर्ष सर्वे हो चुका है। इसके पहले भी दो-तीन बार सर्वे कराया गया। रेलवे ने कार्य शुरू कराने की मंजूरी भी दे दी लेकिन अभी भी इसकी शुरुआत नहीं हो पाई। इसके पीछे मुख्य वजह पैसे का अभाव बताया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कार्य की स्वीकृति तो मिल चुकी है लेकिन पैसे के बिना अभी भी इलेक्ट्रिक लाइन व दोहरीकरण का सपना पूरा नहीं हो पा रहा। जबकि पहले की तुलना अब सवारी ट्रेनों की संख्या भी बढ़ गई है। साथ ही मालगाड़ियों का भी आवागमन रहता है। ऐसे में अब रेलवे लाइन की दोहरीकरण की बेहद जरूरत बताई जा रही है।