Indian Railways News => Topic started by ankurpatrika on Nov 25, 2014 - 17:04:59 PM


Title - रेलवे की सुस्ती, नहीं बढ़ेंगी सामान्य बोगियां
Posted by : ankurpatrika on Nov 25, 2014 - 17:04:59 PM

[center][img]http://img.patrika.com/PatrikaImage/News/6359225-11-2014-04-49-99N.jpg[/img][/center]

रतलाम।समय रहते प्रस्ताव नहीं भेजने के कारण रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों में सामान्य बोगियां नहीं बढ़ेगी। रेलवे बोर्ड ने जरूरत के हिसाब से प्रत्येक मंडल से प्रस्ताव मांगे थे। जिनको पश्चिम रेलवे मुख्यालय भेजना था।

यहां के बाद यह प्रस्ताव बोर्ड को जाना थे। रतलाम मंडल ने सामान्य बोगियों को बढ़ाने संबधी प्रस्ताव तय समय 20 नवंबर तक भेजा ही नहीं। रतलाम मंडल से निकलने वाली यात्री गाडियों में करीब 18 से 26 यात्री डिब्बे होते हैं। इनमें सामान्य से लेकर आरक्षित व एसी बोगियां रहती हैं। आरक्षित व एसी बोगी से भी कम सामान्य बोगियों की संख्या रहती है।

हालात यह है कि मंडल से निकलने वाली यात्री गाडियों में आए दिन सामान्य यात्री डिब्बे में चढ़ने व बैठने की बात को लेकर विवाद हो रहा है। डिब्बे की क्षमता 72 यात्रियों की रहती है, जबकि इसमे औसत 150 से 160 यात्री सवार होते है। आम यात्री के डिब्बे नहीं बढ़ना विवाद का प्रमुख कारण है। - Source: http://www.patrika.com/news/railway-lethargy-not-raise-general-bogies/1051843