Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 26, 2013 - 02:57:37 AM


Title - रेलवे की संपत्ति चुराया करते थे दुष्कर्म के आरोपी
Posted by : nikhilndls on Aug 26, 2013 - 02:57:37 AM

तीन दिन पहले मुंबई में एक महिला फोटो पत्रकार से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी रेलवे की संपत्ति चोरी करने की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। रेलवे पुलिस विजय मोहन जाधव और मुहम्मद अब्दुल को रेलवे की संपत्ति चोरी के आरोप में कई मर्तबा गिरफ्तार कर चुकी है।
आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, जाधव और अब्दुल का चार लोगों का एक ग्रुप है जो रेल पटरियों से कॉपर और सिग्नल वायर के अलावा दूसरी कीमती सामान चुराया करता था। आरपीएफ दोनों कई बार पकड़ चुकी है।
चोरी के ही एक मामले में जाधव को मध्य रेलवे पुलिस ने 2012 में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में उसके खिलाफ मामला लंबित है। इसके अलावा उसे चर्च गेट स्टेशन से 74 हजार रुपये की रेलवे संपति चोरी के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था। फरवरी, 2010 में कासिम सिग्नल वायर की चोरी के आरोप में आरपीएफ के हत्थे चढ़ चुका है। आरपीएफ का कहना कि दोनों छोटी मोटी आपराधिक कृत्यों में शामिल रहे हैं।