Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Aug 11, 2013 - 03:00:13 AM


Title - रेलवे की नहीं सौगात, कागज के चार्ट से मिलेगी निजात
Posted by : RailXpert on Aug 11, 2013 - 03:00:13 AM

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कागज के चार्ट से निजात मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यहां सभी प्लेटफार्मों पर पेपर चार्ट के स्थान पर ऑनलाइन ट्रेन आरक्षण चार्ट डिस्प्ले सिस्टम विकसित करने की योजना बनाई है। वर्तमान में प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर लगे एकमात्र सिस्टम से यात्रियों को पर्याप्त फायदा नहीं मिल पा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने अन्य प्लेटफॉर्म पर सिस्टम विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। योजना की लागत करीब 51 लाख रुपए हैं। यह सिस्टम 2 माह में तैयार होगा।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में ट्रेन की रवानगी से पहले पेपर चार्ट लगाया जाता है। इस चार्ट को कई बार यात्री फाड़ ले जाते हैं या इसमें सही प्रिंट नहीं आता। इससे यात्रियों को अपना कोच व सीट नंबर देखने में परेशानी होती है। इस ऑनलाइन ट्रेन आरक्षण चार्ट डिस्प्ले सिस्टम से यात्रियों को अपना सीट नंबर देखने में आसानी होगी।