Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 01, 2018 - 13:11:24 PM


Title - रेलवे की छात्रों को सौगात, 150 किमी तक मुफ्त एमएसटी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 01, 2018 - 13:11:24 PM

रेल मंत्रालय नए वर्ष में छात्रों को तोहफा देने जा रहा है | स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को 150 किलोमीटर तक की यात्रा को फ्री एमएसटी (मासिक सीजन टिकट) दिया जाएगा | ये एमएसटी यात्री ट्रेनों के सामान्य बोगी में एक एक माह तक सफर को वैध होगी | उसके बाद फिर से नवीनीकरण करना होगा | नए नियम से स्टूडेंट्स को ट्रेन से पढ़ने जाने वाले छात्र छात्राओं को काफी सहूलियत होगी | 
रेलवे की ये सुविधा सरकारी व मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के लिए है | अभी तक छात्र एमएसटी बनवाकर यात्रा करते थे तो उन्हें आधा किराया (सामान्य जाती वालों के लिए) देने का प्रावधान था | नए निर्देशों के अनुसार स्कूल - कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का एमएसटी पास फ्री बनाया जाएगा | विद्यार्थियों का बनाया जाने वाला एमएसटी पैसेंजर ट्रेनों के साथ साथ मेल ट्रेन के सेकंड क्लास में मान्य होगा | सुपर फ़ास्ट ट्रेनों व स्लीपर क्लास में पास मान्य नहीं होगी | इसका लाभ वहीँ उठा सकते हैं, जिनके स्कूल - कॉलेज मान्यता प्राप्त होंगे | 
सफर में छात्रों को रखना होगा परिचय पत्र जिस सम्बन्ध में निर्देश जारी किये जा चुके हैं | 

-HINDI-