Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 17, 2013 - 15:00:05 PM


Title - रेलवे की घोषणा सुन ट्रेन छोड़ बस से गए यात्री
Posted by : riteshexpert on Sep 17, 2013 - 15:00:05 PM

हसडीहा या मंदारहिल से आगे जानेवाले यात्रीगण ध्यान देंगे, भागलपुर हसडीहा पैसेंजर मंदारहिल स्टेशन तक ही जायेगी। सुबह 3 बजे से ही भागलपुर स्टेशन के पूछताछ केन्द्र से यह घोषणा की जा रही थी। रेलवे पूछताछ केन्द्र से यह अनाउंसमेंट सुनकर हसडीहा जाने वाले सैकड़ो यात्री वापस हो गए।सरैयाहाट में हॉल्ट बनाने की मांग को लेकर बार-बार हो रहे उपद्रव के कारण खराब कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए रेल प्रशासन ने रविवार से हसडीहा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन तत्काल बंद कर दिया है। सबसे अहम बात यह कि इस प्रकरण के बाद भागलपुर से दुमका और रामपुरहाट रेल परियोजना को भी ग्रहण लग सकता है। हसडीहा रूट पर ट्रेन परिचालन का उद्घाटन करते हुए रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने यह घोषणा की थी कि 2014 तक इस रूट से तारापीठ तक के लिए ट्रेन चलायी जाएगी।इस दिशा में रेलवे का काम भी तेजी से हो रहा है। आने वाले कुछ दिनों में ही हसडीहा से दुमका के बीच रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद भागलपुर से दुमका तक की सीधी रेल सेवा बहाल हो जाएगी। लेकिन सरैयाहाट में हो रहे उपद्रव के कारण रेलवे के इस प्रोजेक्ट पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दुमका होते हुए यह रेल लाइन रामपुर हाट से मिलेगी। रामपुरहाट से इस रेल लाइन के जुड़ जाने के बाद भागलपुर से हावड़ा, रांची, टाटानगर सहित कई प्रमुख शहरों की दूरी भी कम हो जाएगी।बहरहाल अगर हालात नहीं सुधरे तो इस पूरे प्रोजेक्ट पर सरैयाहाट की घटना के कारण ग्रहण लग सकता है। रेल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल तबतक इस रेल लाइन पर ट्रेन सेवा बंद रहेगी जबतक कि झारखंड क्षेत्र में मंदारहिल से लेकर हसडीहा तक जीआरपी का क्षेत्र निर्धारण नहीं हो जाता है। क्योंकि जीआरपी का क्षेत्र निर्धारण नहीं होने के कारण ही रेलवे ऐसे उपद्रव से निपटने में असहज महसूस कर रहा है। इस मामले में गोड्डा जिला प्रशासन का रुख अपेक्षित नहीं है।क्योंकि लगभग 9 महीने तक ट्रेन परिचालन होने के बाद भी न तो झारखंड प्रशासन से जीआरपी का क्षेत्र निर्धारण हुआ है, न ही वहां जीआरपी की तैनाती हुई है। अलबत्ता जब आए दिन ट्रेन रोकने, गार्ड, ड्राइवर को बंधक बनाने और ट्रेन पर पथराव की घटनाएं हो रही थीं तो भी वहां सुरक्षा के समुचित उपाय नहीं किए गए। पहली बार जब रेल ट्रैक को जाम किया गया था तो 16 सितंबर को स्थानीय लोगों के साथ गोड्डा के जिलाधिकारी के साथ बैठक का कार्यक्रम तय हुआ था लेकिन सोमवार को यह बैठक नहीं हुई।
ट्रेन बंद होने के बाद भी जिला प्रशासन के अधिकारी हरकत में नहीं आए हैं। उधर, सोमवार से भागलपुर हसडीहा पैसेंजर ट्रेन की सेवा बंद होने के बाद हसडीहा स्टेशन पर वीरानगी छा गई है। सुबह काफी संख्या में यात्री हसडीहा स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे। लेकिन स्टेशन पर यह सूचना मिली कि आज से ट्रेन अगले आदेश तक नहीं चलेगी। इस खबर से लोगों में मायूसी छा गई। मंदारहिल- रामपुरहाट (130.20 किमी) रेल परियोजना का काम लगभग पूरा है मंदारहिल- हसडीहा 24 किमी ट्रेन सेवा शुरूहसडीहा- बड़ा प्लासी 18 किमी 4 किमी काम बाकी बड़ाप्लासी -दुमका 24 किमी काम पूरा ट्रेन चलेगीदुमका- शिकारीपाड़ा 24.6 किमी काम पूरा शिकारीपाड़ा -पिनारगरिया 22 किमी काम अंतिम चरण में पिनारगरिया से रामपुरहाट 18.5 किमी ट्रेन सेवा शुरू रेलवे का रुख स्पष्ट है।
कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। नए रेलखंड पर जीआरपी क्षेत्र का निर्धारण और पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए दसिंबर में ही राज्य सरकार को पत्र दिया गया था लेकिन इतने दिनों बाद भी जीआरपी की तैनाती नहीं हुई। जबतक राज्य सरकार जीआरपी की तैनाती नहीं कर देती है, तबतक ट्रेन चलाना मुश्किल है। रवीन्द्र गुप्ता, डीआरएम, मालदा। हसडीहा की रेल पर हो रही राजनीति भागलपुर। डांड़े में हॉल्ट बनवाने के लिए गोड्डा के सांसद नशििकांत दुबे ने सांसद निधि से 25 लाख रुपये रेलवे को दिया है।
सांसद की मानें तो सरैयाहाट में रेल पर राजनीति हो रही है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए सरैयाहाट के लोगों को भड़का रहे हैं। अगर रेल प्रशासन और झारखंड सरकार ने इस दिशा में समुचित पहल नहीं की तो वह धरना पर बैठ जाएंगे। रेल लाइन बिछाने का काम 1995 से चल रही थी। उसी वक्त सरैया हॉल्ट की मांग होनी चाहिए थी। जहां तक डांड़े हॉल्ट की बात है तो मैंने उद्घाटन समारोह में ही मंत्री के पास इसके लिए प्रस्ताव दिया था।
बिहार की सीमा में हॉल्ट बनवाने के बारे में उन्होंने कहा कि जिस जगह पर हॉल्ट बन रहा है उसके 10 मीटर बाद ही झारखंड की सीमा है। चूंकि, वहां पर दो बड़ी-बड़ी खाई है, जिसे भरने में हॉल्ट बनाने से भी अधिक खर्च है। इसलिए सुविधानुसार उस जगह पर हॉल्ट बनाया जा रहा है।