Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 07, 2012 - 16:00:14 PM


Title - रेलवे का नहीं होगा निजीकरण: मुकुल राय
Posted by : railgenie on Sep 07, 2012 - 16:00:14 PM

रेल मंत्री मुकुल राय ने निजीकरण के किसी भी प्रयास की संभावना को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि जब कभी ऐसा किया गया इसके परिणाम अच्छे नहीं रहे।

वह यहां आल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन के कार्य्रकम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि भारतीय रेलवे के निजीकरण का कोई प्रयास नहीं होगा। जब कभी रेलवे का निजीकरण हुआ, हमने देखा कि परिणाम अच्छे नहीं रहे।

रेल मंत्रालय में इसके कुछ प्रमुख कामों को बाहरी (निजी) कंपनियों से करवाने के प्रस्ताव आ रहे हैं क्योंकि इसकी वित्तीय हालत लड़खड़ा रही है। रेल मंत्री ने अपने भाषण में विजन 2020 का बार बार ज्रिक किया जिसे उनकी पूर्ववर्ती रेलमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने तैयार किया था। राय ने कहा कि यह दस्तावेज भारतीय रेलवे की आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है और इसे अच्छे हालात में बनाए रखने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।