Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 27, 2017 - 09:47:29 AM


Title - रेलवे कर रहा फ्रैक्चर रोकने वाली तकनीक का परीक्षण
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 27, 2017 - 09:47:29 AM

लगातार बढ़ रहे रेल पटरी में फ्रैक्चर ने रेलवे को परेशान किया हुआ है जो ज्यादातर हो रहे हादसों का कारण हैं| इनसे पार पाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे नई तकनीक की जांच कर रहा है|
रेलवे ने ऐसी पटरियां बनाई हैं जो फ्रैक्चर होने की स्थिति में स्वतः ही सबसे पास के स्टेशन पर सिग्नल भेज देंगी जो स्टेशन मास्टर के लगे पैनल पर आजाएगा| ये मैसेज स्टेशन मास्टर को बताएगा कि ट्रेन को उस ट्रैक पर नहीं भेजना है|
ये सिग्नल तब तक जाता रहेगा जब तक स्टेशन मास्टर उस पर कोई कार्यवाही नहीं करता | रेलवे के अनुसार अगर टेस्ट सफल हो गए तो रेलवे के लिए ये बड़ी उपलब्धि होगी| अभी रेलवे को फ्रैक्चर खोजकर उसे दुरुस्त करने के लिए रेलवे को लगातार अपने कर्चारियों द्वारा गश्त लगवानी पड़ती है| परेशानी ये है की हर जगह कोई भी कर्मचारी 24 घण्टे निगरानी नहीं रख सकता| 90 प्रतिशत फ्रैक्चर तो रेलवे पकड़ लेता है पर बाकी के 10 प्रतिसशत ही दुर्घटना का कारण बनते हैं|
अगर इस तकनीक का परीक्षण सफल हो जाता है तो फ्रैक्चर से हो रहे हादसों पर पूरी तरह से रोक लग सकती है|
-HINDI-