Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 12, 2013 - 23:55:58 PM


Title - रेलवे ओवर ब्रिज के डिजाइन पर विवाद जारी
Posted by : RailXpert on Sep 12, 2013 - 23:55:58 PM

जींद रोड स्थित रेल फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को जींद की तरफ महमूदपुर मोड़ से पहले उतारने की मांग की है। दुकानदारों व ग्रामीणों का कहना है कि महमूदपुर मोड़ से आगे तक आरओबी का निर्माण होने पर सात गावों के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ेगी। दुकानदारों व ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर फाटक के सामने प्रदर्शन किया।
जींद रोड स्थित फाटक पर आरओबी का निर्माण शुरू हो गया है। डिजाइन के अनुसार जींद की तरफ आरओबी को महमूदपुर मोड़ से आगे मान धर्म काटे के नजदीक उतारा गया है। गाव सिवानका के जगबीर, हरीश, राजबीर, गाव महमूदपुर के मुकेश, गाव छतैहरा के ओमप्रकाश, पप्पू नागपाल, सुभाषचंद्र, रोहताश, हवा सिंह हुड्डा, राजकुमार ठेकेदार, राज सिंह नंबरदार, नरेंद्र आदि ने आरओबी के डिजाइन में बदलाव करने की माग की। जगबीर ने कहा कि महमूदपुर मोड़ से आगे तक आरओबी का निर्माण होने से सात गावों के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि गाव महमूदपुर, छतैहरा, सिवानका, बुसाना, सिरसाढ़, मातंड, अहर कुराना व एपी माजरा गाव के ग्रामीण इसी मार्ग से गोहाना पहुचते है। रोहताश ने कहा कि आरओबी को जींद की तरफ महमूदपुर मोड़ के पास उतारा जाए। महमूदपुर मोड़ के पास आरओबी उतरने से सातों गावों के ग्रामीणों को भी यहा से आने-जाने की सुविधा मिलेगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस माग को लेकर सातो गावों की पंचायतों से संपर्क किया जाएगा और उसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।