Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 02, 2012 - 21:01:28 PM


Title - रेलवे ओएचई पर टॉवर गिरा
Posted by : puneetmafia on Sep 02, 2012 - 21:01:28 PM

रतलाम । नागदा-उज्ौन ट्रैक की अपलाइन पर बीएसएनएल का एक टॉवर विद्युतीकरण लाइन (ओएचई) पर आ गिरा। बाद में रेल यातायात डाउन लाइन से गुजारा गया। घटना में उज्ौन से चलकर दाहोद जाने वाली मेमू ट्रेन 45 मिनट लेट हुई।घटना शुक्रवार तड़के 4.40 बजे की है। जब नागदा व उज्ौन ट्रैक की अपलाइन के समीप खड़ा किया गया टॉवर भरभराकर रेलवे की विद्युत लाइन पर गिर गया। इस वजह से अप व डाउन लाइन की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद नागदा से टीआरडी विभाग की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य किया। घटना के दौरान कोई ट्रेन नहीं गुजरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

लापरवाही से घटना
रेलवे सूत्रों का कहना है कि बीएसएनएल के टॉवर लगाने के बाद इसके खड़ा करने में लापरवाही बरती गई। टॉवर के फाउंडेशन के चार में से एक बोल्ट नहीं लगा था। साथ ही, टावर को थामने के लिए लगने वाली चार तान में से एक नहीं थी।

डाउन लाइन से निकाली ट्रेनें
घटना के बाद रेलकर्मियों की टीम ने पहले सुबह 5.15 बजे डाउन लाइन की ओएचई चालू कर इस लाइन से सभी ट्रेनों का रेल यातायात शुरू किया। इसके बाद अप साइड की विद्युत लाइन को सुधारने का काम किया गया। लगभग 7.32 बजे यह लाइन भी सुधार दी गई। इसके बाद दोनों लाइनों से यातायात जारी किया गया। घटना में उज्ौन से दाहोद जाने वाली मेमू ट्रेन 45 मिनट देर रही। अन्य ट्रेनें 5 से 10 मिनट लेट

से चली।

टॉवर का हिस्सा गिरा नागदा-उज्ौन ट्रैक पर बीएसएनएल टॉवर का एक हिस्सा विद्युत लाइन पर गिर गया था। मौके पर पहुंची टीआरडी विभाग की टीम ने इसमें सुधार कर लिया। मेमू ट्रेन 45 मिनट लेट हुई लेकिन दाहोद तक पहुंचते इसका समय साध लिया गया।

प्रदीप शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम।