Indian Railways News => Topic started by irmafia on Oct 19, 2012 - 18:01:13 PM


Title - रेलबस का इंजन फेल होने से घंटों जाम रहा अप ट्रैक
Posted by : irmafia on Oct 19, 2012 - 18:01:13 PM

छपरा-सिवान रेलखंड पर बनवार ढाला के समीप गुरुवार की सुबह रेलबस का इंजन फेल हो जाने से अप ट्रैक काफी देर तक जाम रहा। जिससे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। बताया जाता है कि रेलबस छपरा से महाराजगंज जा रही थी। तभी बनवार ढाला के समीप उसका इंजन फेल हो गया। किसी तरह टेक्निशियन ने इंजन को ठीक किया। जिसके बाद उसे किसी तरह दाउदपुर स्टेशन लाया गया। वहां से दूसरी रेल बस महाराजगंज के लिए भेजी गयी। इस संबंध में रेलबस के चालक ने बताया कि पाइप जाम हो जाने के कारण इंजन में खराबी आ गयी थी।