Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 21, 2016 - 09:14:02 AM


Title - रेलनीर पर बढ़ रहा है यात्रियों का भरोसा
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 21, 2016 - 09:14:02 AM

रेलनीर को पानी की एक बड़ी ब्रांड बनाने की आईआरसीटीसी की कोशिश सफल होती नजर आ रही है| रेलनीर स्टेशन पर आये यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है क्योंकि बाकी अन्य किसी भी बिक रहे ब्रांड से ज्यादा भरोसा यात्री रेल नीर पर ही कर रहे हैं|
इस वित्त वर्ष आईआरसीटीसी ने रेल नीर से ११८ करोड़ की कमाई भी की है| पिछले वित्त वर्ष ये कमाई ८१ करोड़ की थी जिसकी अपेक्षा इस वर्ष  आईआरसीटीसी को ४६ प्रतिसशत का मुनाफा हुआ है| 
यात्रियों की माने तो रेलनीर बाकी ब्रांड से सस्ता भी है और किसी भी इधर उधर के डुप्लीकेट ब्रांड से बेहतर भी जिस वजह से इसकी मांग बढ़ रही है| इसके अलावा रेलवे का नाम इसपे थोड़ा भरोसा और बढ़ ही देता है|
बढ़ती मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी  ने उत्पादन भी बढ़ा दिया है| अभी तक १२ करोड़ बोतलों का उत्पादन होता था पर अब इसे बढाकर १५ करोड़ कर दिया गया है|