Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 27, 2012 - 21:19:35 PM


Title - रेलगाडि़यां लेट होने से यात्री हुए परेशान 9512097
Posted by : railenquiry on Jul 27, 2012 - 21:19:35 PM

जागरण संवाद केंद्र, करनाल : कुरुक्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते रेलवे आवागमन बाधित हो जाने से यात्री परेशान रहे। लगभग सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से लेट स्टेशन पर पहुंची। यात्री कभी पूछताछ खिड़की पर ट्रेन की स्थिति जानते रहे तो कभी प्लेटफार्म पर गाड़ी को ताकते रहे। सुबह 11 बजे से एक बजे तक यही स्थिति बनी रही। आवागमन सुचारु होने के बाद ही यात्रियों ने गंतव्य की ओर राह पकड़ी। करनाल के घरौंडा व तरावड़ी क्षेत्र में गाड़ियों का ठहराव किया गया।