Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jul 24, 2012 - 00:01:00 AM


Title - रेलकोच कारखाने में जा सकती हैं सोनिया गांधी 9497488
Posted by : eabhi200k on Jul 24, 2012 - 00:01:00 AM

लालगंज, रायबरेली : संप्रग अध्यक्ष व जिले की सासद श्रीमती सोनिया गाधी के संभावित 26 व 27 जुलाई के दौरे को लेकर रेल कोच कारखाने में भी अधिकारियों की आमदरफ्त तेज हो गयी है। 19 जुलाई को पहली बार रेल कोच कारखाने के दौरे पर आये नवनियुक्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल हाण्डा चौथे दिन ही दोबारा कोच पहुंच गये। दिल्ली से वाया लखनऊ होते हुए कारखाने पहुंचे सी.ए.ओ. अनिल हाण्डा देर शाम तक अधिकारियों से कारखाने के निर्माण कार्यों व तैयार डिब्बों की विधिवत जानकारी लेते रहे। कोच कारखाने में चल रही हलचलों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि सासद श्रीमती गाधी न केवल कारखाने का निरीक्षण कर सकती हैं बल्कि अनावरण के इंतजार में महीनों से खड़े तैयार एसी डिब्बों को हरी झण्डी भी दिखा सकती हैं। आज शाम 5 बजे के लगभग कारखाने पहुंचे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री हाण्डा देर रात तक अधिकारियों से गुफ्तगू करते रहे। उनके साथ चीफ इंजीनियर जितेन्द्र, सीएमई जेके जैन, डिप्टी सीएमई एके सिंह व इरकान के जीएम संदीप शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।