Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Oct 02, 2013 - 19:59:02 PM


Title - रेलकर्मियों को दीपावली तोहफा, मिल सकता है 78 दिन का बोनस
Posted by : riteshexpert on Oct 02, 2013 - 19:59:02 PM

नई दिल्ली. अपनी तमाम वित्तीय दिक्कतों के बावजूद रेलवे अपने कर्मचारियों के लिए 2012-13 हेतु 78 दिन के वेतन के बोनस की घोषणा कर सकती है। रेलवे ने पिछले साल भी अपने कर्मचारियों के लिए इतने बोनस की घोषणा की थी। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिन के उत्पादकता सम्बद्ध बोनस की घोषणा को रेल यूनियनों के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे अंतिम फैसले के लिए कैबिनेट में पेश किया जाएगा। रेलवे कर्मचारियों को हर साल दशहरे से पहले उत्पादकता सम्बद्ध बोनस का भुगतान किया जाता है। बोनस पर कैबिनेट के फैसले से 12.60 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को फायदा होगा।

नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवेमेन के एक पदाधिकारी ने बताया, हमने इस साल 78 दिन के बोनस से अधिक की मांग की है क्योंकि रेलवे ने पिछले साल भी अपने कर्मचारियों को इतना ही बोनस दिया था। लेकिन रेलवे ने वित्तीय दिक्कतों का हवाला देते हुए 73 दिन के बोनस का प्रस्ताव किया है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन ने इस पर सहमति नहीं दी और पिछले साल से कम बोनस नहीं स्वीकारने पर जोर दिया और अंतत: 78 दिन के बोनस पर सहमति बनी।