Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 13, 2018 - 12:17:22 PM


Title - रेलकर्मियों की हड़ताल आठ मई से बारह मई तक
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 13, 2018 - 12:17:22 PM

अगले महीने गर्मी की छुट्टियों में जब ट्रेनों पर अधिक लोड होगा, ऐसे समय समय लखनऊ सहित देश भर के कर्मचारियों की भूख हड़ताल रेलवे की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं | नई पेंशन स्कीम को समाप्त करने सहित कई मांगों को लेकर ट्रेन ड्राइवर ही नहीं सभी ब्रांच के कर्मचारी आठ से 12 मई तक भूख हड़ताल पर रहेंगे | यह भूख हड़ताल आठ मई के सुबह आठ ब्बजे से शुरू होकर 12 मई की सुबह आठ बजे तक चलेगी |
भूख हड़ताल की नोटिस उत्तर रेलवे सहित कई जोनल मूख्यालयों को भेज दी गयी है | हड़ताल की नोटिस मिलते ही रेलवे में हड़कंप भी मचा गया है | आनन फानन में रेलवे कर्मचारियों की उपलब्धता को लेकर मंथन भी शुरू हो गया है | दरअसल पिछले माह 13 मार्च को ही देश भर के रेलवे कर्मचारियों ने संसद पर मार्च निकला था | आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और नॉर्थेर्न रेलवे मेंस यूनियन के अलावा कई रेल कर्मचारी संगठन भी इस मार्च में शामिल हुए थे | अब आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने आठ मई से हड़ताल करने का निर्णय लिया है | भूखहड़ताल में ट्रेन ड्राइवर और गार्ड सहित रनिंग स्टाफ के कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे | हड़ताल के समय ट्रेनें नहीं चलेंगी | 

-HINDI-