Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Aug 20, 2013 - 03:00:09 AM


Title - रेल हादसा में जख्मी के इलाज के लिए खाली किया गया वार्ड
Posted by : RailXpert on Aug 20, 2013 - 03:00:09 AM

धमहरा रेल हादसा के बाद स्वास्थ्य महकमे द्वारा तत्क्षण व्यवस्था अपटूडेट कर ली गई थी। सदर अस्पताल में महिला वार्ड को सूचना मिलते ही खाली करा दिया गया था। वहीं ओटी रूप में आठ बेड लगाया। सिविल सर्जन डा. सुरेश प्रसाद ने बताया कि पांच एम्बुलेंस घटना स्थल पर भेजा गया था। ताकि जख्मी को तत्क्षण उपचार के लिए समय पर सदर अस्पताल लाया जा सके। गंभीर रूप से जख्मी को बेहतर उपचार के लिए बेगूसराय व पटना भेजा गया। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि भंडार में काफी मात्रा में जीवनरक्षक दवा की व्यवस्था कर ली गई थी। जबकि महिला वार्ड सहित दो वार्ड को विशेष जख्मी के लिए रखा गया था। जख्मी के उपचार में चिकित्सक के अलावा सारे स्वास्थ्य कर्मियों लगे हुए थे। दूसरी ओर, सिविल सर्जन डा. सुरेश प्रसाद, डा. किशोर रमण के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम घटना स्थल पर पहुंची जिसने वहां पोस्टमार्टम किया।