Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 19, 2018 - 11:45:59 AM


Title - रेल सम्पत्तियों की सुरक्षा करेगी सीआरएसएफ
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 19, 2018 - 11:45:59 AM

सुरक्षा एवं संरक्षा के दृष्टिगत रेलवे प्रशासन एक के बाद एक कदम बढ़ता जा रहा है | इसी क्रम में नयी योजना पर काम शुरू हो गया है जिसके तहत जहाँ रेलवे सम्पत्तियों की सुरक्षा आरपीएफ करती थी उसके स्थान पर अब ये जिम्मेदारी सीआरएसएफ संभालेगी | आरपीएफ को सम्पत्तियों सुरक्षा से हटाकर अब यात्रियों के रक्षा और मजबूत करने के लगाया जाएगा |
योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा | पहले चरण में रेलवे के उत्पादन यूनिट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरएसएफ को दी जाएगी | इसके बाद गोदाम समेत अन्य सम्पत्तियों के लिए भी सीआरएसएफ को लगाया जाएगा | इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी 23 फरवरी को रेल अफसरों की अहम् बैठक होगी जिसमे योजना को लागू करने के लिए मंथन किया जाएगा |

-HINDI-