Indian Railways News => Topic started by messanger on Aug 02, 2013 - 09:00:46 AM


Title - रेल : रिटायरिंग रूम के बहुरेंगे दिन
Posted by : messanger on Aug 02, 2013 - 09:00:46 AM

जागरण संवाददाता, वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम की व्यवस्था सुधारने के लिए एक विशेष योजना तैयार की जाएगी। लखनऊ की तर्ज पर सभी कमरों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सोफा, बेड, कारपेट, पेयजल व उनके बाथरूम में सावर, सोप स्टैंड आदि का निर्माण कराया जाएगा।

यह जानकारी गुरुवार को कैंट स्टेशन पर लखनऊ मंडल के एडीआरएम आरके लाल ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि स्टेशन की सफाई व्यवस्था के लिए नया टेंडर कर दिया गया है। पिछले एक सप्ताह से अभियान चलाकर स्टेशन परिसर में सफाई कार्य चल रहा है। प्लेटफार्मो की सफाई के लिए पांच आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं।

इसके पहले श्री लाल ने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर एक पर ग्रेनाइट पत्थर लगाने, पांच नंबर स्थित भोजनालय को शुरू कराने, फुटओवर ब्रिज की सीढि़यां दुरुस्त करने आदि कार्यो को देखा। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों से विचार विमर्श किया।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी व इंजीनियर मौजूद थे।