Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 11, 2013 - 12:00:26 PM


Title - रेल यात्रियों को सुरक्षा देने की मांग
Posted by : AllIsWell on Sep 11, 2013 - 12:00:26 PM

रांची-लोहरदगा रेल खंड में यात्रियों की सुरक्षा देने की मांग झामुमो जिलाध्यक्ष पिंजु भगत ने रेल प्रबंधक से की है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर लोहरदगा रेलवे स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेल प्रबंधक को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि विगत दिनों रेलगाड़ी से लोहरदगा आ रहे यात्री अफसर इमाम, हताप इमाम, नौशाद कुरैशी एवं गुलजार कुरैशी नामक यात्री को नरकोपी रेलवे स्टेशन पर असमाजिक तत्वों ने बेवजह बुरी तरह से पीटा, जिससे सभी यात्री घायल हो गए, इनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। रांची-लोहरदगा रेल खंड इन दिनों असामाजिक तत्वों का उत्पात काफी बढ़ गया है। अचानक से किसी भी दिन असामाजिक तत्वों द्वारा यात्री रेल गाड़ी का चेन पुलिंग कर रेल सेवा को बाधित किया जा रही है। साथ ही कई स्टेशनों पर पत्थर फेंकने की घटना हो चुकी है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रे प्रशासन इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करे। झामुमो की मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की रूख अख्तियार करने की बात कही गई है।