Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 27, 2013 - 20:59:36 PM


Title - रेल यातायात ठप करने से पहले वित्त मंत्रालय घेरेंगे स्टेशन मास्टर
Posted by : riteshexpert on Jul 27, 2013 - 20:59:36 PM

पलपल इंडिया ब्यूरो, मुम्बई. वित्त मंत्री ने स्टेशन मास्टरों के ग्रेड में संशोधन को हरी अगर हरी झंडी नहीं दी, तो रेल गाडिय़ां ठप हो जाएगी. ग्रेड पे में संशोधन संबंधी प्रस्ताव काफी लंबे समय से वित्त मंत्रालय में विचाराधीन है, जिससे इंडियन रेलवे के स्टेशन मास्टरों में आक्रोश फैल गया है.

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष (मध्य रेलवे) शेर बहादुर सिंह ने कहा कि 9 सितंबर 2011 को जब हड़ताल की नोटिस दी गई थी, तब रेल प्रशासन ने ग्रेड पे में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर वित्तीय मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेज दिया था, जो आज भी वहीं अटका हुआ है.

सिंह की माने तो स्टेशन मास्टरों को आज भी 2800 का ग्रेड पे मिलता है, जो अन्य विभाग के समकक्ष कर्मचारियों से काफी कम है. जिसे लेकर 30 जुलाई को वित्त मंत्रालय के समक्ष धरना दिया जाएगा. इस धरने में लगभग 4000 स्टेशन मास्टरों के शामिल होने की उम्मीद है.

यह पूछे जाने पर कि 30 जुलाई को 4000 स्टेशन मास्टरों के दिल्ली में जमा होने से उस दिन गाडिय़ों का आवागमन प्रभावित नहीं होगी, सिंह ने कहा कि उन स्टेशनों के स्टेशन मास्टर ही इस धरने में हिस्सा लेंगे, जहां तीन या 4 लोग तैनात है. इंडियन रेलवे में तकरीबन 33 हज़ार स्टेशन मास्टर है.

31 को बैठक

अगर 30 जुलाई को वित्त मंत्री की तरफ से इस दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो 31 जुलाई को दिल्ली में ही स्टेशन मास्टरों की बैठक होगी, जिसमें देश व्यापी हड़ताल के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा.