Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 07, 2018 - 12:11:33 PM


Title - रेल में यात्रा का आनद उठाएं और नियमों का पालन करें
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 07, 2018 - 12:11:33 PM

रेलवे ने इस वीडियो के माध्यम से बेहद ही सरल तरीके से आमजनमानस को रेलवे के नियम पालन करने का निर्देश दिया है | ये नियम आपकी स्वयं की सुरक्षा की दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण हैं इसलिए आप सभी को इस चलचित्र को देखना चाहिए जिसके माध्यम से किन सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए ये अति सरल तरीके से बताया गया है | 

ये नियम इस चलचित्र में दर्शाये गए हैं - 

  • ट्रेन में दौड़ कर कभी न चढ़ें 
  • ट्रेन में या रेलवे प्लेटफार्म पर अनजान व्यक्तियों के झांसे में आने से बचें 
  • रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेना दुर्घटना को आमंत्रण देना है  
  • क्रासिंग पार करते हुए अत्यंत सावधानी बरतें 
  • पटरी के पास से गुजरते हुए संगीत न सुनें  
  • ट्रेन में लटक कर यात्रा न करें  
  • बिना टिकट यात्रा अपराध के अंतर्गत आता है  
  • ट्रेन में यात्रा करते समय मादक पदार्थ का सेवन एक दंडनीय अपराध है