Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 27, 2018 - 11:40:21 AM


Title - रेल में मुफ्त यात्रा की साथ पाएं दस हजार रूपए इनाम
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 27, 2018 - 11:40:21 AM

यदि आप ट्रेनों में ज्यादा सफर करते हैं तो अब मुफ्त यात्रा के साथ साथ दस हजार रूपए का इनाम भी जीत सकते हैं  | इसके लिए यात्रियों को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) पर अपना खुद का अकाउंट खुलवाना होगा | इसके बाद इस अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा | इस योजना के तहत रेलवे ने एक लकी ड्रा स्कीम शुरू की है |
रेलवे अपने यात्रियों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को संचालित कर रहा है | अब रेलवे ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम की तरफ से एक विशेष योजना को संचालित किया है | इस योजना के तहत उन यात्रियों को अधिक फायदा होगा जिनके व्यवसाय में यात्रा अधिक होती है | ऐसे में यात्रियों को आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट खुलवाना होगा |
अगले छह महीने तक जब भी टिकट बुक करेंगे तो वह लकी ड्रा में शामिल हो जाएंगे | भारतीय रेलवे हर महीने 5 लोगों को विजेता घोषित करेगा | जीतने वालों को दस हजार रूपए के साथ टिकट बुक करने पर सारा पैसा भी वापस कर दिया जाएगा |

-HINDI-