Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 01, 2013 - 02:57:36 AM


Title - रेल मुसाफिरों और रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए शुरू होने जा रही है बड़ी सुविधा
Posted by : irmafia on Sep 01, 2013 - 02:57:36 AM

नई दिल्ली. उत्तर रेलवे ने दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान भीड़-भाड़ को देखते हुए आठ सितंबर से 3 नवंबर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें सवा तीन सौ फेरे लगाएंगी। रेलवे प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि इनमें से कई ट्रेनों को हफ्ते में तीन दिन चलाया जाएगा।

वेटिंग टिकट वालों के लिए 'डुप्‍लीकेट ट्रेन' चलाएगा रेलवे


दशहरा के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों भक्तों के लिए एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन एक अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच आनंद विहार से जम्मू के बीच चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से एक अक्टूबर से सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। जम्मू से यह ट्रेन दो अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।

इसी तरह से दिल्ली से वाराणसी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन दो अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन बनारस से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन पुरानी दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को रवाना होगी।
अब रेलवे के खाने पर शेफ रखेंगे नजर, मि‍लेंगे लजीज व्‍यंजन


पूजा की छुट्टियों में  पूर्व रेलवे की ओर से भी 86 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी। इनमें छह जोड़ी कोलकाता व आनंद विहार के बीच चलेंगी। नौ जोड़ी सियालदह व नयी दिल्ली के बीच, 17 जोड़ी आसनसोल व पटना के बीच, चार जोड़ी कोलकाता व न्यू जलपाईगुड़ी के बीच और सात जोड़ी ट्रेनें सियालदह व पुरी स्टेशनों के बीच चलेंगी।

03125/03126 कोलकाता-आनंद विहार वीकली सुपर फास्ट स्पेशल (वाया डानकुनी) कोलकाता और आनंद विहार से क्रमश: शनिवार व रविवार को पांच अक्तूबर व 10 नवंबर के बीच चलेंगी।

03113/03114 सियालदह-नयी दिल्ली सुपर फास्ट स्पेशल (वाया डानकुनी) सियालदह व नयी दिल्ली स्टेशनों से क्रमश: शुक्रवार व शनिवार को चार अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच चलेंगी।

03511/03512 आसनसोल-पटना बाइ-वीकली स्पेशल आसनसोल व पटना स्टेशनों से शनिवार व रविवार को पांच अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच चलेंगी।

03129/03130 कोलकाता- न्यू जलपाईगुड़ी वीकली स्पेशल कोलकता और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशनों से क्रमश: बुधवार व गुरुवार को नौ से 31 अक्तूबर के बीच चलेंगी।

03101/03102 सियालदह-पुरी वीकली सुपरफास्ट स्पेशल रविवार को छह अक्तूबर से 17 नवंबर को चलेंगी।